टाटानगर स्टेशन में हुई चोरी मामले में आरपीएफ ने तीन महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुरः टाटानगर स्टेशन पर रुपये और जेवरात की चोरी के मामले में आरपीएफ ने तीनों महिला चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. महिलाओं के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. 8 जनवरी को चाईबासा नीमडीह निवासी गुड़िया देवी के पर्स से टाटानगर स्टेशन पर रुपये और जेवरात चोरी हो गए थे. गुड़िया देवी ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़ेः सोनारी के खूंटाडीह में पुलिस ने की छापेमारी, 23 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि झाड़ग्राम की ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके पर्स से 12 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के दो गहने चोरी हो गए थे. चक्रधरपुर मंडल द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. पकड़ी गई महिलाएं झाड़ग्राम और कोटशिला की रहने वाली जास्मीन भइया, जोबा सबर और समीरा चौधरी हैं। फिलहाल तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *