Jamshedpur: सरयू राय से मिले RTI कार्यकर्ता, मिल रही जान से मारने की धमकियां

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सवाल पूछना अब खतरे से खाली नहीं रहा. जिले के कई आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं. किसी को हाथ जलाने की चेतावनी दी जा रही है तो किसी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. शुक्रवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिला. कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की. सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में शून्यकाल या निवेदन काल के माध्यम से जरूर उठाएंगे.

महासचिव को मिली थी जान से मारने की धमकी
आरटीआई कार्यकर्ता संघ के महासचिव कृतिवास मंडल को 18 मई 2025 को रात 10:11 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसकी सूचना 20 मई को उन्होंने जिले के एसएसपी को दी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

जादूगोड़ा में भी आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी
जादूगोड़ा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू को भी धमकी मिली. यह धमकी उन्हें एक स्थानीय मुखिया की ओर से फोन पर दी गई थी. हालांकि, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय दोनों पक्षों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 के तहत सामान्य कार्रवाई करते हुए प्रकरण को हल्का कर दिया.

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कृतिवास मंडल को धमकाने वाले कृष्णा कुमार और पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़े कुछ कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद और डिप्टी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम की निष्क्रियता की जांच कराने की भी मांग रखी.

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, कृतिवास मंडल, सुनील मुर्मू, सुलोचना देवी सहित कई अन्य लोग शामिल थे. सभी ने एक सुर में कहा कि आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: गोविंदपुर में डेंगू और बरसाती बीमारियों का खतरा, जिला परिषद ने अपने खर्चे से कराई सफाई

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time