SAIL Volleyball Championship: BSL बोकारो और BSP भिलाई ने सेमीफाइनल में लहराया जीत का परचम

गुवा: सेल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसएल बोकारो ने आइएसपी बर्नपुर को एकतरफा मुकाबले में 25/14, 25/10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. बीएसएल बोकारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बर्नपुर को सीधे सेटों में पराजित किया.

बीएसपी भिलाई की कठिन जीत

दूसरे सेमीफाइनल में बीएसपी भिलाई ने डीएसपी दुर्गापुर को 25/20, 20/25, और 15/11 से हराया. यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक था, जिसमें भिलाई ने पहले सेट में जीत हासिल की, लेकिन दूसरे सेट में दुर्गापुर ने जोरदार वापसी की. अंततः तीसरे सेट में भिलाई ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. बीएसएल बोकारो और बीएसपी भिलाई के बीच सेमीफाइनल का यह शानदार मुकाबला 28 फरवरी की शाम 6 बजे भिलाई में खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी उसी दिन खेला जाएगा.

प्रतियोगिता की संरचना

सेल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2024-25 का आयोजन बीएसपी वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स, प्लांट स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई में 25 फरवरी से हुआ है. इस प्रतियोगिता में सेल की 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है. बीएसएल बोकारो की टीम इस प्रतियोगिता में खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है. अब तक टीम ने अपने सभी मुकाबले शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते हैं. बीएसएल बोकारो टीम में झारखंड खान समूह की मेघाहातुबुरु और किरीबुरु खदान के दो हरफनमौला खिलाड़ी प्रफुल्ल मंडल और सुमित बारा शामिल हैं. इसके अलावा, टीम के ऊर्जावान और लोकप्रिय मैनेजर मोहम्मद अफताब आलम भी टीम का अहम हिस्सा हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Sports: दिल्ली कॉरपोरेट को हराकर सेल किरीबुरु की फुटबॉल टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time