मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली के शंकर मेडिकल के परिवार की ओर से पूजन सामग्री के साथ धार्मिक झंडों की बिक्री की जाती है. रेखा देवी बताती है कि इस बार जय श्री राम वाले झंडे की काफी मांग है. वैसे जय सिया राम, जय बजरंग बली लिखे झंडे बिक रहे हैं. जिससे धर्म के प्रति लोगों की आस्था का पता चलता है. दूसरी ओर रामनवमी को लेकर सिल्ली एवं आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से गश्त बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें : Muri : सरहुल पर पिस्का सरना स्थल में साल पेड़ की हुई पूजा, रंगवा-रंगुली की दी गई बलि



















































