Saraikela: सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, DLCC बैठक में ज़ोर

सरायकेला:  जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, पीएमईजीपी, एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह, बीमा योजनाएं और शहरी आजीविका मिशन जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना ज़रूरी है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी आवेदन बिना ठोस कारण के अस्वीकार न किया जाए। यदि किसी कारणवश अस्वीकृति हो भी, तो संबंधित लाभुक को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।

शिक्षा ऋण से जुड़े मामलों में भी विशेष ज़ोर दिया गया और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि छात्रों को समय पर आर्थिक सहायता मिले। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनता और बैंकिंग व्यवस्था के बीच विश्वास बना रहे, इसके लिए पारदर्शिता और संवेदनशीलता ज़रूरी है।

उपायुक्त ने ज़ोर देकर कहा कि बैंक कर्मियों का व्यवहार आम जनता के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही, भेदभाव या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण से करें ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ ज़रूरतमंदों तक समय पर पहुँचे।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, ज़िला अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी, नाबार्ड के प्रतिनिधि, कृषि पदाधिकारी, आरसेटी के सहायक निदेशक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: आधी रात को दुकान से उड़ाए पैसे और सिगरेट, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”, सरकार की पहल की मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने की सराहना

जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किया गया जेल मैनुअल 2025 राज्य की जेल व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और मानवीय बदलाव का संकेत दे रहा है। “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार…

Spread the love

Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी, अस्पताल समस्याओं पर भी उठी आवाज

गुवा : 40% ठेका मजदूरों की प्रस्तावित छंटनी एवं अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने बुधवार देर शाम ठेका मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time