Chandil: आधी रात को दुकान से उड़ाए पैसे और सिगरेट, आरोपी गिरफ्तार

चांडिल:  नीमडीह थाना पुलिस ने राशन दुकान में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान पेलु सरदार उर्फ समर सिंह के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने 2 और 3 जुलाई की मध्यरात्रि चांडिल स्टेशन रोड स्थित एक राशन दुकान में करकट हटाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के दौरान आरोपी ने दुकान से एक बंडल सिगरेट और काउंटर से करीब चार हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले की छानबीन के बाद नीमडीह थाना में कांड संख्या 32/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 10 पैकेट सिगरेट भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में जल्द शुरू होगा 300 बेड वाला नया अस्पताल, सिविल सर्जन से मिले विधायक प्रतिनिधि

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time