सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के सिरूम और बड़ा लापंग गांवों में देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. रात करीब 12:30 बजे से सुबह 4 बजे तक हाथी ने सिरूम गांव के शंकर प्रसाद महतो, चितरंजन हालदार, अनंत कुमार धन, भानुमति सिंह सरदार और अमित कुमार के घरों में तोड़फोड़ की. घर में रखा अनाज और खेतों में लगे धान के चारा को भी नष्ट कर दिया.
बड़ा लापंग गांव के चितरंजन महतो की दुकान में भी हाथी ने घुसकर आलू और पान की सामग्री को नुकसान पहुंचाया और खाकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है.
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने चांडिल रेंजर को फोन कर तत्काल सूचना दी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम फॉरेस्टर राणा प्रताप महतो, वनरक्षी दिलीप कुमार महतो और सपन महतो के साथ मौके पर पहुंची.
मधुश्री महतो ने उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, ग्राम प्रधान सुषेण महतो, पंचायत मुखिया मस्जिद सिंह, आशीष महतो तथा विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी क्षतिग्रस्त घरों का अवलोकन किया. पीड़ितों से क्षति पूर्ति के लिए आवेदन फार्म भी भरवाया गया.
ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मधुश्री महतो ने तुरंत 6 टॉर्च और पटाखों के बंडल वितरित किए ताकि रात में हाथियों को डराकर भगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राजभवन पहुँचा फार्मेसी काउंसिल घोटाला, देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को सौंपा साक्ष्य
There is no ads to display, Please add some


















































