Saraikela: सरायकेला–खरसावाँ में ग्रामीणों के लिए सुविधा सप्ताह, कल इन 21 पंचायतों में लगेंगे शिविर

सरायकेला:  सरायकेला–खरसावाँ जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, सुगम और पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

26 नवंबर को आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर
26 नवम्बर, बुधवार को जिले के 21 ग्राम-पंचायतों और नगर निकाय के विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर स्थानीय निवासियों के लिए वन-स्टॉप सुविधा केंद्र की तरह कार्य करेंगे। यहाँ विभागीय अधिकारी नागरिकों को विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध कराएँगे और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

शिविरों में उपलब्ध सेवाएँ
शिविरों में नागरिकों को निम्नलिखित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी:
जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
नया राशन कार्ड
दाखिल–खारिज वादों का निपटान
भूमि मापी एवं भूमि धारण प्रमाण पत्र
विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन
2011 में सूचीबद्ध सेवाएँ और अन्य सरकारी योजनाओं के आवेदन
ऑनलाइन/स्थानीय शिकायत निवारण

पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित होने वाले प्रखंड एवं पंचायतें

सरायकेला प्रखंड: कमलपुर, मुड़कुम
राजनगर प्रखंड: डुमरडीह, बाना, गेंगेरूली
खरसावाँ प्रखंड: दलाईकेला, जोजोडीह
कुचाई प्रखंड: रुगुडीह, मारांगहातु
गम्हरिया प्रखंड: डूडरा, जयकान, ईटागढ़
चांडिल प्रखंड: हैँसाकोचा, मतकमडीह, धुनाबुरु
इचागढ़ प्रखंड: लेपाटांड, चिमटिया
निमडीह प्रखंड: गुण्डा, आदरडीह
कुकड़ू प्रखंड: ईचाडीह, जालुम

यह शिविर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अपने पंचायत स्तर पर देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवेदन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निपटाए जाएँ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time