Saraikela: बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिकायत

 

सरायकेला : सरायकेला जिला मुख्यालय एवं आसपास के गांव में इस भयंकर गर्मी में बिना ठोस कारण के बिजली समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।  बिजली नहीं रहने के कारण पठन-पाठन, घरेलू काम, व्यापार एवं पीने की पानी का भी भारी समस्या हमेशा हो रही है । बिजली कटौती की मुख्य वजह विभागीय अभियंताओं की लापरवाही एवं गैरजिम्मेदाराना कार्य है । क्योंकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है एवं एक अंतराल के बीच शहरी एवं ग्रामीण विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए राशि भी उपलब्ध कराती आ रही है।  परंतु विभागीय अभियंताओं की लापरवाही एवं गैरजिम्मेदाराना हरकतों के चलते क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता भरी गर्मी में परेशानी उठाने के लिए मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उपायुक्त से इसकी शिकायत की।

आंदोलन एवं पत्राचार भी किया गया

उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है पर सरायकेला बिजली विभाग सदियों पुराने ढर्रे पर चल रहा है । पुराने ट्रांसफार्मर, पुराने जर्जर तार, टूटे-फूटे पोल और एक जगह कई कई मुंह चिढ़ाते पोल और आज भी कई मोहल्ले में बांस की बल्लियों के सहारे विद्युत लाइन चल रही है।  आज भी एक छोटी सी फॉल्ट होने पर सरायकेला नगर और आसपास के सभी गांवों की लाइन काटकर छोटी सी समस्या का निदान करने के लिए हजारों परिवारों को परेशानी में डाला जाता है । इस संबंध में व्यापक सुधार के लिए कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता से कई स्तर की वार्ता,आंदोलन एवं पत्राचार भी किया गया परंतु नतीजा सिफ़र रहा, अब बिजली की समस्या बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है महोदय बिजली कटौती की समस्या एवं विद्युत विभाग के अभियंताओं का इसी प्रकार गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा तो हम लोगों को जोरदार तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagora: पन्नी डालकर झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर, अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुका गरीब परिवार, नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

    जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

    जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time