सरायकेला : श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज सिख धर्म के पांचवें गुरु थे। उनका जन्म 15 अप्रैल 1563 को हुआ था और उन्हें 30 मई 1606 को मुगलों द्वारा शहीद कर दिया गया था। गुरु अर्जुन देव जी महाराज ने सिख धर्म के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 30 मई को गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहादत दिवस मनाया गया। उसे देखते हुए सोमवार को कंदरबेड़ा स्थित मंजीत होटल परिसर में चाना एवं शरबत का वितरण किया गया ।
गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत
गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगलों द्वारा प्रताड़ित किया गया और उन्हें शहीद कर दिया गया। गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है और यह सिखों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर पर मंजीत सिंह , जसवीर सिंह, गुरदीप सिंह ,सुरदीप सिंह , गोल्डी सिंह ,जमशेदपुर से सिख समुदाय के महिलाए पुरुष युवक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































