Saraikela : अवैध स्क्रैप टाल संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला : खरसांवा जिले में अवैध स्क्रैप टाल संचालकों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जिले में आधा दर्जन से अधिक स्क्रैप टाल अवैध रूप से चल रहे हैं, जो कई कंपनियों, रेलवे और चोरी की सामग्री की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इनमें से कई स्क्रैप टाल वाले भी संलिप्त हैं और चोरी के लोहे सामग्री की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

संचालक की तलाश जारी 

कांड्रा थाना के पास टोल प्लाजा के समीप अखिलेश पोदार के नाम से एक स्क्रैप टाल है, जिस पर आरपीएफ और जिला पुलिस ने कार्रवाई की थी और जेल भी भेजा था। इसके बावजूद, यह स्क्रैप टाल अभी भी चल रहा है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कहा है कि पुलिस कांड्रा टोल के पास के उस टाल संचालक की तलाश कर रही है जो फरार है और जिस पर चोरी की सामग्री की खरीद-बिक्री का आरोप है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरूर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Hina Khan on Umrah: हिना खान ने उमराह को बताया अल्लाह की मर्जी, शेयर किया यह क्रिप्टिक पोस्ट

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *