Potka : सानग्राम पंचायत भवन में भगत सिंह युवा समिति का द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : अभिषेक सरदार

पोटका : भगत सिंह युवा समिति द्वारा सानग्राम पंचायत भवन में द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित की गई ।   युवाओं ने राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना करने के बाद रक्तदान करने पहुंचे । वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति युवाओं में रुझान देखने को मिला।  प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार ने बताया कि एक तरफ पूरा देश भक्तिमय हो चुका है तो दूसरी ओर यहां लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। अच्छा प्रयास है कि आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति युवा आगे आ रहे हैं ।

दूसरे पंचायत के लोगों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है

पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार ने बताया कि सानग्राम पंचायत भवन में भगत सिंह युवा समिति द्वारा यह द्वितीय रक्तदान शिविर में युवाओं का योगदान रहा ।   हमारे पंचायत के अलावे दूसरे पंचायत के लोगों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है ताकि सभी को रक्त समय पर मिल सके एवं जीवनदान मील सके । इस दौरान मुख्य रूप से सनत कुमार सी, नयन कमल महापात्र,कार्तिक मदीना, मुखिया पुष्प लता मुंडा, देवी कुमारी भूमिज,सिमती सरदार,सुकलाल सरदार, पानो सरदार, लखिन्द्र सरदार, गोपाल माझी, पानो सरदार विपिन बिहारी दे, जितेंद्र सरदार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time