Seraikela : चांडिल-कांड्रा मार्ग मरम्मति कार्य का विधायक सविता महतो ने किया भूमिपूजन

  • 8.31 करोड़ रुपये की लागत से 6.3 किमी सड़क का 4 माह में होगा निर्माण
  • स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

सरायकेला : कांड्रा-चांडिल मार्ग मरम्मति कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य में 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक 6.3 किलोमीटर सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार किया जाएगा। विधायक सविता महतो ने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को यातायात में सुविधा मिलेगी और रोजमर्रा के जीवन में सुधार आएगा।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: नेटवर्क की समस्या खत्म, 4G ई-पॉश मशीन से अब गरीबों को मिलेगा आसानी से राशन

लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग का होगा समाधान

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया सुबोधिनी माहली, विभाग के सहायक अभियंता अनुराग आनंद, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर भारी संख्या में भाग लिया और सड़क निर्माण से जुड़ी उम्मीदों को साझा किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Jamshedpur : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए कोई भी नागरिक फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज न बनवाए और न ही ऐसा प्रयास करें। ऐसा करने वालों पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time