- बिरसा चौक हरिहर मॉल हाल में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
- श्रद्धांजलि सभा में गरीबों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां झामुमो व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार के नेतृत्व में रविवार को बिरसा चौक हरिहर मॉल हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिशूम गुरु झारखंड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82वीं और पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों नेताओं के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर हरिहर लोहार ने कहा कि 11 जनवरी 1944 को गोला प्रखंड के नेमरा में जन्मे शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक थे और उन्होंने अलग राज्य आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई। वे आदिवासी, मुलवासी, गरीब, किसान और मजदूरों के मसीहा थे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : कड़ाके की ठंड में सांसद की मानवीय पहल : कुणाल महतो ने 2500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दिया नेतृत्व
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि गुरूजी द्वारा निर्मित झामुमो पार्टी की आंदोलन से प्रभावित होकर सुनील महतो भी उसी आंदोलन की उपज नेता बने और कठिन समय में पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया। नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि शिबू सोरेन और सुनील महतो ने झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया और दोनों ही नेता यहाँ के लोगों के प्रिय रहे। साहित्य संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अबिनाश कबी ने कहा कि भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए दोनों नेता हमेशा तत्पर रहते थे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने कहा कि आज की पीढ़ियाँ उनके संघर्षों की गाथा को जानें और उनके अधूरे सपनों को पूरा कर एक बेहतर झारखंड निर्माण में सहयोग दें।
इसे भी पढ़ें : Potka : गरीब बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी का खर्च समाज उठाएगा – श्रवण प्रसाद
सुनील महतो ने गरीब गुरुबाओं की आवाज बनकर दी शहादत
जिला सह सचिव सोमा पूर्ति ने कहा कि गुरूजी ने हमेशा झारखंडियों को नशा से दूर रहकर एक बेहतर झारखंड स्थापना हेतु प्रेरित किया। उपस्थित नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, नगर सचिव तपन कामिला, गणेश गागराई, श्रीधर सिंहदेव, बिजय महतो, अमूल्य महतो, हरिपदो मुर्मू, राजेश मुंडरी, सामु किस्कू, निरेन सोरेन, हेमंत सिंह, जगबंधु आचार्य, अजय नंदी, कृष्णा राणा, रिकी पति, सूरज दास, आशीष सरदार, दलको डांगो, लखन देवगम, सुनील साहू, सुनील जामुदा, जितेन गोप, अनिरुद्ध परामानिक, बिक्रम परामानिक, पापुन राना, राकेश कामिला सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































