पोटका: पोटका प्रखंड के खपरसाई स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने हरिणा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था कर मिसाल पेश की है. इस वर्ष गर्मी तीव्र होने के कारण दूर-दराज से आए भक्तों को जल संकट से जूझना न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा यह सराहनीय पहल की गई.
कोल्हान क्षेत्र का यह प्रसिद्ध मेला हरिणा धाम में आयोजित होता है, जहां बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. वे अपने मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु आस्था भाव से मेले में शामिल होते हैं.
इस विशाल जनसमूह को देखते हुए पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता को लेकर व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसे इस बार शाह कंपनी ने जिम्मेदारीपूर्वक निभाया.
शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड की यह पहल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. श्रद्धालुओं को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित कर कंपनी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि उद्योग और समाज साथ मिलकर जनहित में कार्य कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :
Fathers Day: पढ़ाई के लिए विदेश में हैं सिद्धार्थ, फादर्स डे पर साझा की भावनाएं
There is no ads to display, Please add some



















































