Potka : दुलाल मंडल के इलाज के लिए शौर्य यात्रा समिति और समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ, किया आर्थिक सहयोग

  • हाईवा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद के लिए समाज के लोग आगे आए

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के समीप हाईवा की चपेट में आने से 28 वर्षीय दुलाल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज ओड़िशा में कराया गया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं होने के कारण वे दोनों पैर से चलने में असमर्थ हो गए। एक साल से बिस्तर पर अपनी बदहाली और दर्द भरी स्थिति में जीवन यापन कर रहे दुलाल मंडल के दुख को जब समाचार के माध्यम से समाज तक पहुँचाया गया, तो कई लोग मदद के लिए सामने आए। समाजसेवी और सह शिक्षक विकास कुमार भकत ने बेंगलुरु में उनके इलाज के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : नीमडीह में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण

दुलाल मंडल की मदद के लिए समाजसेवी और शिक्षक आगे आए

इस मौके पर शौर्य यात्रा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्थानीय लोगों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने भी सहयोग की पहल की। समिति के सूरज मंडल, पलटू मंडल, घनश्याम मंडल एवं दर्जनों अन्य साथियों ने दुलाल मंडल के माता-पिता से मिलकर उनके लिए सहयोग राशि प्रदान की। समिति ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यह सहयोग जारी रहेगा ताकि दुलाल का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सके। समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करना है।

इसे भी पढ़ें : Gua : कोटगढ़–जामदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

शौर्य यात्रा समिति ने जरूरतमंदों के लिए उठाया जिम्मेदारी का कदम

दुलाल मंडल के परिवार ने समाज और समिति के सभी सहयोगियों की सराहना की। माता बकुल मंडल ने कहा कि समाज और सहयोगियों के आशीर्वाद एवं मदद से उनका पुत्र फिर से चल पाएगा और परिवार की जिंदगी को पुनः पटरी पर ला पाएंगे। इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य पलटू मंडल, घनश्याम मंडल, सूरज मोदक, माना गोप, मलय मंडल, रमेश मोदक, आस्तिक गोप, रंजन दास, तनुज दास और देवाशीष गोप सक्रिय रूप से शामिल रहे। उनके इस पुनीत कार्य ने समाज में जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश फैलाया।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time