बोकारो: बोकारो जिला के दुंदीबाग बाजार में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग ने कपड़ों की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया और 6-7 दुकानों की संपत्ति लाखों रुपए की जलकर राख कर दी।
दुकानदारों के अनुसार, आग रुई की दुकान से शुरू हुई और तेजी से अन्य दुकानों में फैल गई। दुकानदारों ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और उसे संभालने का कोई मौका नहीं मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां और बीएसएल व झारखंड सरकार की दमकल टीमें पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से दुकानदारों का लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के दुकानदारों और बाजार की रोजमर्रा की रौनक के लिए भारी झटका है।
इसे भी पढ़ें :
Jadugora: यूसिल नरवा पहाड़ में रक्तदान शिविर, CISF जवान और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान