“संस्कृत का एक अक्षर बोलकर दिखाएं” – रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को दी खुली चुनौती

मथुरा:  जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर बड़ा बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रेमानंद महाराज न तो विद्वान हैं और न ही चमत्कारी। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें एक बालक की तरह बताते हुए संस्कृत ज्ञान को लेकर सीधी चुनौती दी।

रामभद्राचार्य ने कहा – “अगर प्रेमानंद महाराज में शक्ति है, तो वे मेरे सामने संस्कृत का एक अक्षर बोलकर दिखाएं या किसी श्लोक का अर्थ समझाएं। मैं खुलकर कहता हूं कि वे विद्वान नहीं हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि चमत्कार वही कहलाता है, जो शास्त्रों की गहराई से चर्चा कर सके।

रामभद्राचार्य ने कहा – “मैं प्रेमानंद से द्वेष नहीं रखता। वे मेरे बालक जैसे हैं। लेकिन मैं उन्हें विद्वान, साधक या चमत्कारी नहीं मानता। लोकप्रियता क्षणभंगुर होती है, कुछ समय के लिए आती है और चली जाती है।”

गांधी जी पर भी की टिप्पणी
इंटरव्यू के दौरान रामभद्राचार्य ने गांधी जी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा – “देश का विभाजन गांधी जी के कारण हुआ। वे नेहरू से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनकी गलतियों को अनदेखा कर देते थे।”

उन्होंने आगे कहा – “स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का योगदान 99% था, जबकि गांधी जी का योगदान मात्र 1% था। गांधी जी ने भले ही ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाकर लोगों को जोड़ा हो, लेकिन असली बलिदान क्रांतिकारियों का था।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Cheteshwar Pujara Retirement: ‘हर अच्छी चीज़ का अंत होता है’ – चेतेश्वर पुजारा ने भावुक अंदाज़ में उतारी जर्सी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई षष्ठी पूजा, महिलाओं ने परिवार की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

    बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा संपूर्ण विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time