Baharagora: झरिया गांव के मुंडा टोला में सोलर जलमीनार एक साल से खराब, पेयजल समस्या

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल पंचायत अंतर्गत झरिया गांव के मुंडा टोला में 14वें वित्त आयोग से निर्मित सोलर जलमीनार विगत एक साल से खराब पड़ा हुआ है. उक्त टोला में लगभग 40 परिवार निवास करते हैं जोकि पेयजल के लिए दूसरे टोला पर बने सोलर जलमीनार के ऊपर निर्भर हैं. यहां के बच्चों से लेकर बुजुर्ग दूसरे टोला में जाकर पानी ला रहे हैं.

नहाने एवं पेयजल के लिए दूर दराज जाना पड़ रहा है

गर्मी दस्तक देते ही पानी की किल्लत दिखाई दे रहा है. कई बार खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं मगर आज तक इस दिशा में किसी प्रकार की पहला नहीं की गई है. लोगों का कहना है कि सुबह से रात को सोते वक्त तक पानी की आवश्यकता होती है.गाय बकरी भी पानी के लिए तरस रहे हैं. नहाने एवं पेयजल के लिए दूर दराज जाना पड़ रहा है. लोगों ने मांग किया कि बंद पड़े जलमीनार की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए जिससे लोगों को पेयजल समस्या से छुटकारा मिल सके.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time