Baharagora: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र झारखंड के दूसरा स्थान मिला है.यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के फल स्वरुप भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है. यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के फल स्वरुप भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है. भारत सरकार के द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय मूल्यांकन करता डॉ पंकज कुमार मिश्रा व डॉ अभिषेक कुमार द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का बीते अप्रैल महीने के 21- 22 मूल्यांकन किया गया था.

टीम में उत्साह का संचार हुआ है

मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया को 86.43 प्रतिशत स्कोर प्राप्त हुआ था. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए स्वास्थ्य सेवाओं के छः अलग-अलग मानको के आधार पर मूल्यांकन किया गया. इस मूल्यांकन में सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपयुक्त पाए जाने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित किया गया है राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम में उत्साह का संचार हुआ है और क्षेत्र की जनता को इसी प्रकार निरंतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित हुए. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित दास ने कहा कि जिसके मन में हो सच्ची साहस,अंत में जीत उसी की होती है।

 

ये थे उपस्थित

यह सब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू, चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम प्रकाश चौधरी, बीपीएम दुर्गा उरांव , बीएएम श्यामापद महापात्र अस्पताल में कार्यरत समस्त कर्मचारीयों एएनएम रीता महतो,फार्मासिस्ट हिमांशु महतो,लैब टेक्नीशियन दीपक बेरा,सपोर्ट स्टाफ चिनमय नायक, प्रशांत कुमार मंडल,बासुदेव साव,मायसा हांसदा,मीरा मंडल,देवाशीष साव सहिया मीना घाटूयारी,गंगा पातर,शांति मंडल,कृष्णा भोल, स्वप्ना बाला, रंजिता गिरि, छंदा दे अपने कार्य के प्रति लगन का परिणाम है अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा के कारण ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

    जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

    बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time