Musabani : देवली गांव के अंधेरे से जल्द मिलेगी राहत, सोमेश सोरेन ने की पहल

  • 16 KV ट्रांसफार्मर जलने के बाद विद्युत समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के देवली गांव के ग्रामीणों को जल्द ही अंधेरे से राहत मिलने वाली है। ग्राम गोहला टोला देवली में एक सप्ताह पहले 16 KV का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे इलाके में बिजली नहीं थी और ग्रामीण काफी परेशान थे। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने आज घाटशिला झामुमो संपर्क कार्यालय का रुख किया और पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, घाटशिला प्रमंडल के नाम आवेदन सौंपकर 63 KV का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : बीडीएसएल महिला कॉलेज में सोलर सिस्टम का उद्घाटन

सोमेश चंद्र सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत महाप्रबंधक विद्युत विभाग से फोन पर बात की और नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि देवली गांव में जल्द ही 63 KV ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ नेता गौरांग माहली, बिक्रम मुर्मू, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालु माझी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है और बिजली सुविधा बहाल होने से गांव का सामान्य जीवन पुनः सुचारू होगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Jamshrdpur : बीपीएम हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों पर आधारित ‘विशेष मॉक ड्रिल’ का आयोजन

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम एवं बीपीएम (BPM) +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष ‘मॉक ड्रिल’ (Mock Drill) का आयोजन किया गया। मौके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time