West Singhbhum: मजदूर यूनियन कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन, भविष्य की रणनीतियों पर हुआ विमर्श

पश्चिम सिंहभूम: गुवा स्थित मजदूर यूनियन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सप्लाई विभाग, नोटशीट मजदूरों, सुरक्षा बंधुओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति पर यूनियन की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बोकारो बैठक की जानकारी साझा
बैठक में यूनियन पदाधिकारी हेमराज सोनार ने बोकारो स्थित सेल बीएसएल में हुई बैठक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यूनियन द्वारा मजदूरों से संबंधित मुद्दों को मजबूती से उठाया गया और प्रबंधन से कुछ आवश्यक आश्वासन प्राप्त हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने यूनियन के प्रयासों और मिले आश्वासनों पर अपनी सहमति व्यक्त की।

भविष्य की रणनीतियों पर विमर्श
इस बैठक में यूनियन की आगामी गतिविधियों और भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने सुझाव भी दिए और संगठन की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाई।

अनुपस्थित सदस्यों के लिए सूचना
जो सदस्य किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें अगले बैठक में आवश्यक रूप से कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है ताकि वे भी संगठनात्मक निर्णयों में भाग ले सकें।

 

इसे भी पढ़ें : Gua:  तारे जमीन पर फाउंडेशन ने गरीब व असहाय लोगों के बीच किया वस्त्र का वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर की युवती रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की

जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन 7 की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अंजली लोहार संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी…

Spread the love

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time