Jamshedpur: स्वर्गीय गीता नंदी की पुण्य स्मृति में विशेष योग शिविर आयोजित

जमशेदपुर:  पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब में सोमवार को स्वर्गीय गीता नंदी की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय गीता नंदी पतंजलि योग समिति की कर्मठ कार्यकर्ता थीं। वह महिला पतंजलि योग समिति की पूर्व जिला संगठन मंत्री भी रहीं। गंभीर किडनी रोग से लंबे समय तक संघर्ष करने के बावजूद वे हमेशा मुस्कुराते हुए समाज की सेवा में लगी रहती थीं। उनका निधन 4 सितंबर को कोलकाता में हुआ था।

विशेष शिविर में टेल्को रीक्रिएशन क्लब योग कक्षा के मुख्य संचालक इंद्रपाल वर्मा, अजय वर्मा, नमिता साहू, नंदिता घोष, नारायण चन्द्र शील, उमापति लाल दास, शिवप्रसाद सिंह, गनौरी प्रसाद, आरती सिन्हा, अतुल चंद्र गोराई, प्रणव साव, राजेश कुमार लाल, अनिल कुमार सिन्हा, रवि वर्मा, वेंकटेश्वर तिवारी और विसर्जन शर्मा समेत कई योग साधकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पतंजलि योग परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय गीता नंदी की आत्मा को शांति और ईश्वर के चरणों में स्थान मिले।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: खड़गपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time