Sports: अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता, क्वार्टर फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम

लातेहार: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा लातेहार में आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज खेले गए मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने पलामु को 75 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की और अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई. अब 3 मार्च को लातेहार में होने वाले क्वार्टर फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.

पश्चिमी सिंहभूम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य निर्धारित किया

दिसंबर 2025 में जिला खेल स्टेडियम लातेहार में खेले गए इस मैच में पलामु के कप्तान ने टॉस जीतकर पश्चिमी सिंहभूम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 296 रन बनाए. राजीव रंजन ने पंद्रह चौकों की मदद से 89 नाबाद रन बनाए, जबकि सुमित शर्मा ने 87 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में ललित सिंह ने 29, कप्तान अजित कुमार सिंह ने 22, सिद्धार्थ अग्रवाल ने 17 और अनिश कुमार गुप्ता ने 15 रन बनाए.

पलामु की टीम नहीं बना सकी लक्ष्य

296 रनों का पीछा करते हुए पलामु की टीम ने भी अच्छा प्रयास किया लेकिन 49.5 ओवर में 221 रन बनाकर 75 रनों से मैच हार गई. पलामु की ओर से अभिनव सिंह राठौड़ ने आठ चौकों और एक छक्के के साथ 51 रन बनाए, जबकि उद्घाटक बल्लेबाज स्पर्श राज ने पांच चौकों के साथ 50 रन बनाए. पश्चिमी सिंहभूम की गेंदबाजी में कप्तान अजित कुमार सिंह ने 37 रन देकर तीन विकेट, ललित सिंह ने 42 रन देकर तीन विकेट, तन्मय तंतुबाई ने 36 रन देकर दो विकेट लिए. गौरव सिंह और आशीष कुमार सिंह को एक-एक विकेट मिला.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजीव रंजन को

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के बल्लेबाज राजीव रंजन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्हें पांच हजार रुपये का चेक मैच पर्यवेक्षक सुब्रतो घोष ने प्रदान किया.

इसे भी पढ़ें : Sports: अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता, तन्मय तंतुबाई की शानदार गेंदबाजी से पश्चिमी सिंहभूम की जीत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time