Saraikela: कॉलेज में दाखिले को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर रखी समस्या

सरायकेला: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में स्नातक में नामांकन को लेकर छात्रों के सामने उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है।

एबीवीपी के छात्र नेता सनातन गोराई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरोज कुमार कैबर्थ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र समय पर नहीं मिलने की समस्या का उल्लेख किया गया है। छात्र नेताओं ने बताया कि प्रमाणपत्र के अभाव में छात्रों को स्नातक में नामांकन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की कि माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज किया जाए, जिससे भविष्य में किसी विद्यार्थी को इस प्रकार की कठिनाई न हो।

इस ज्ञापन सौंपने के दौरान सनातन गोराई के साथ विशाल गोप, संजय महतो, सुरजीत कुमार, मंगल कुमार सहित अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे। उन्होंने प्राचार्य से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: चांडिल स्टेशन बस्ती में बारिश बनी मुसीबत, घर-दुकानों में घुसा पानी

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time