Silli :  माइक्रो बायोलॉजी  में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान

छात्रों के प्रदर्शन से गौरवांवित हुआ कॉलेज : प्राचार्य

सिल्ली: सिल्ली कॉलेज में मंगलवार को बॉटनी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो एवं बॉटनी के विभागाध्यक्ष सह माइक्रो बायोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के को-ऑर्डिनेटर डॉ सुचित्रा महतो ने छात्रों को माइक्रो बायोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले छात्रों में शरद कुमार भगत, सुनैना कुमारी, सुरज सेन एवं देव ज्योति कुमार शामिल हैं. डॉ सुचित्रा महतो ने बताया कि उपरोक्त छात्र छात्राओं ने माइक्रो बायोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. जिसके कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के बॉटनी और जियोलॉजी के विद्यार्थियों को सम्मान मिलना एक उत्कृष्ट कदम है जो उनकी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करता है. यह सम्मान न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों और संस्थान को भी गर्व का अनुभव कराता है. इस मौके पर प्रो त्रिभुवन महतो, मंजुलता कुमारी, विश्वनाथ मुंडा, प्रभा महतो आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े : Potka: गोल्ड मेडल लाकर प्रियंका ने पोटका का मान बढ़ाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में 12 वीं के होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्र – छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही आईआईटी और एनआईटी में जगह बनाने वाले…

Spread the love

Muri : मुरी में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

मुरी : प्रखंड के इचाक (पायराटोंग) कोइरी टोला धोनी मैदान के पास पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्राप्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time