Jadugora: वीर ग्राम में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू, सुनील सिंह होंगे मुख्य अतिथि

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के वीर ग्राम में शनिवार शाम सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान डॉ. सुंदरलाल दास ने की। इसमें तय किया गया कि इस बार भी दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में जेवियर पब्लिक स्कूल के निर्देशक सुनील सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, कमिटी के सचिव पद की जिम्मेदारी फनी भूषण दास को दी गई। यह दुर्गोत्सव गांव में 2017 से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में वीर ग्राम, बिरधा, डोरकासाई, भालुकडीह और नारायणपुर के ग्रामीण शामिल हुए। सुंदरलाल दास, बादल दास, संतोष दास, प्रणव भकत, मनोज रजक, नरोत्तम महतो, लखी दास, मानिक दास समेत कई लोगों ने तैयारी में सक्रिय योगदान का भरोसा दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: चोरी के माल की खरीद-फरोख्त का मामला, हिरासत में युवती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time