Tara Public School स्कूल में दीपोत्सव की रौनक, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

पोटका:  तारा पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सुंदरता और सृजनशीलता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में प्राचार्य कमलेश मिश्र सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद थीं, जिन्होंने विजेताओं का चयन किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य कमलेश मिश्र ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि पटाखे सावधानीपूर्वक जलाएँ और केवल अभिभावकों की उपस्थिति में ही आतिशबाज़ी करें।

सफल प्रतिभागियों को मंगलवार को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दी और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, मिहिर गोप, शेखर मंडल और शिक्षिकाएँ निकिता गोप, संगीता पाल, नमिता सरदार, पानमुनी भुमिज, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, मनिषा नमाता, जस्मीन मुर्मू, दुलमी हांसदा, जोबा मार्डी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

    गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

    Spread the love

    Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

    पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time