Tata Motors : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन परिसर में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई. कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कुल 25 कर्मचारियों को यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के हाथों स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. सभी सेवानिवृत्त कर्मी अपनी धर्मपत्नी के संग कार्यक्रम में शिरकत किये.मौके पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सबों को यूनियन की ओर से शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आप सब अपनी सेवा से कंपनी को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है. हम सब सुख दु:ख में साथी रहें हैं. आगे भी हम सबों के साथ आत्मीयता और संबंध कायम रहे,

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में रक्त डोपिंग विषय पर व्याख्यान आयोजित

ऐसी आशा करते हैं. आप सब इस विदाई समारोह में जीवन संगिनी संग आएं यह पल हमेशा यादगार रहेगा. पूरी यूनियन आप सबों के प्रति आभार व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि जब कभी आप सबों को किसी सहयोग की जरूरी पड़े नि: संकोच हमारे कमेटी के लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. हम आप का पूरा सहयोग करेंगे.

यह लोग हुए सेवानिवृत

सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में वीइकल फ़ैक्टरी से चन्द्र भूषण प्रसाद शर्मा, एच॰ हेमब्रम , कन्स्ट्रक्शन & एंजिन सर्विस से भीम चंद्र मार्डी, राजेश कुमार, अरिंदम मुखोपाध्यय, भूषण, क्यू॰ए॰ से टी॰ उमा शंकर, एंजिन से दिलीप कुमार दास , सनाथ सामद, सुबशिस महतो, दीपक कुमार, टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन से शान्तनु दास, फ़्रेम फ़ैक्टरी से दिलीप कुमार दास, प्लांट थ्री से विनोद कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, शिव शंकर प्रसाद, कमल लोचन पॉल, संदीप सरकार, फ़ाउंड्री से अज़ीज़ अहमद, फ़ाइनल से इंद्रजीत सिंह, वीइकल फ़ैक्टरी से चित्तरंजन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, गाजु राम बसकेय,महिंद्रा नाथ महंती, टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन से अरुण कुमार पाठक शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने जबकि हरदीप सिंह सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन  किया. कार्यक्रम में यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time