Jamshedpur: डिमना लेक में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, परिवार में छाया मातम

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में सोमवार को नहाने के दौरान लापता हुए दोनों किशोरों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए।

शव मिलने से परिवार में छाया मातम
सुबह सबसे पहले प्रतीक जगत का शव मिला। इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे रामकृष्ण कॉलोनी, मानगो निवासी और चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र नितिन गोराई (17) का शव सोनारी के गोताखोरों ने बरामद किया। नितिन के शव के मिलने के बाद परिजन फफक-फफक कर रो पड़े। उनके पिता शिबू गोराई, मामा मंटू गोराई और नाना सहित परिवार के सदस्य इस गहरे सदमे में हैं।

मंटू गोराई, जो खुद शिक्षक हैं, ने बताया कि उन्होंने अपने इकलौते भांजे की परवरिश की थी और हाल ही में उसे कॉलेज में दाखिला दिलाया था। यह हादसा उनके लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है।

मौके पर प्रशासनिक टीम और ग्रामीण मौजूद
घटना के समय पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, पंचायत मुखिया हरिपद किस्कू एवं दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे।

हादसे की वजह और शोक की लहर
दोनों किशोर दोस्तों के साथ डिमना लेक घूमने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में डूब गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का जुड़ा झारखंड से लिंक, देखें Video

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time