कवि एवं लेखक बंकिम चंद्र महतो की जयंती पर पुस्तक का हुआ लोकापर्ण

चाकुलिया प्रखंड के पाथरचकड़ी गांव में 2 जनवरी 1938 को हुआ था जन्म

घाटशिला : झारखंड के कवि एवं लेखक बंकिम चंद्र महतो के जन्म दिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को पुस्तक का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बंकिम साहित्य संरक्षण समिति घाटशिला के द्वारा किया गया. जिसकी अध्यक्षता बादल चंद्र भकत ने की. इस मौके पर बंकिम बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. उसके बाद उनके जन्मदिन के अवसर पर लेखक निसार आमीन के द्वारा ‘शिलालेख’ नामक किताब का विमोचन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा बंकिम बाबू लेखक कवि के साथ ही झारखंडी लोक साहित्य, कला -संस्कृति, परंपरा, भाषा के संबंध में कविता एवं लेखन में अपने प्रतिभा को उजागर किए थे. बांग्ला विषय पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने का पश्चात अंग्रेजी में भी उच्च शिक्षा प्राप्त किए थे. रांची विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के प्रधान थे. जिसका जन्म चाकुलिया प्रखंड के पाथरचकड़ी गांव में 2 जनवरी 1938 को जन्मे और घाटशिला क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाया था. मौके पर सपन कुमार महतो,ओम प्रकाश सिंह, रवींद्रनाथ कर ,जयदेव महतो ,मौसमी सरकार, निवेदिता महतो, सुवेंदु महतो , हरेंद्रनाथ महतो, कंचन कर, डॉ सुबोध सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : कदमाशोली से पाथरडांगा तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *