Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर में होगा केन्द्रीय आम बजट का प्रसारण, उद्योग पर पड़ने वाले प्रभाव पर होगी चर्चा

जमशेदपुर: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा केंद्रीय आम बजट 2025-26 का सीधा प्रसारण शनिवार, 1 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे चैम्बर भवन में किया जाएगा. इस अवसर पर वित्तीय एवं कर विशेषज्ञ इस बजट के व्यापार, उद्योग और आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करेंगे.

विशेषज्ञों की राय
इस आयोजन की जानकारी देते हुए चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि प्रत्येक आम बजट के दौरान वित्त एवं कर विषय के विशेषज्ञों की उपस्थिति में इसका सीधा प्रसारण किया जाता है. इस बार भी यह आयोजन 1 फरवरी, 2025 को चैम्बर भवन में होगा.

आमंत्रण सभी के लिए
उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल और सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में चेंबर सदस्यों के अलावा व्यवसायियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को आमंत्रित किया गया है. वे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपने व्यवसाय और उद्योग पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

अपील सभी के लिए
चेंबर के अन्य पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, और कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया ने सभी चैम्बर सदस्यों, व्यवसायियों और उद्यमियों से अपील की है कि वे इस आम बजट के सीधा प्रसारण में उपस्थित होकर विशेषज्ञों द्वारा दी गई राय का लाभ उठाएं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने किया 28 परियोजनाओं का शिलान्यास, सड़कों से सामुदायिक भवन तक—विकास की नई इबारत

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *