Jadugora: हाड़तोपा में रथयात्रा रोके जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश, उपायुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जादूगोड़ा: प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रथयात्रा को 27 जून को हाड़तोपा में रोके जाने को लेकर रविवार को हितकु हनुमान मंदिर चौक पर 10 गांवों के ग्रामीणों की एक आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत सचिव एवं कदमा रथ समिति के सदस्य सुशील सिंह भूमिज ने की.

बैठक में वक्ताओं ने रथ यात्रा रोके जाने की घटना को असामाजिक तत्वों की सोची-समझी साज़िश बताया और इसे हिंदू समाज पर सीधा हमला कहा. सुशील सिंह भूमिज ने कहा कि यह धार्मिक आस्था और परंपरा पर चोट है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा: “अगली बार रथयात्रा मुर्गा घुटू तक निकाली जाएगी. यह धार्मिक स्वतंत्रता का सवाल है और हम पीछे नहीं हटेंगे।”

बैठक में उपस्थित दीपू सिंह सरदार ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि संविधान हर धर्म को सार्वजनिक रूप से पूजा और जुलूस निकालने का समान अधिकार देता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रथयात्रा की अनुमति आपसी सहमति से प्राप्त की गई थी और इसके आयोजन में कोई नियमविरुद्ध कार्य नहीं हुआ था.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त और सीनियर एसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. साथ ही प्रशासन से धार्मिक आयोजनों में सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी.

इस बैठक में डोमजूड़ी, कदमा, हाड़तोपा, हितकु, खुखड़ा डीह, धीरोल, गोविंदपुर, वीर ग्राम सहित 10 गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया. सभी समुदायों के लोगों ने धार्मिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए असामाजिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: चांडिल में युवा कांग्रेस की बैठक, विस्थापन और वन अधिकारों का उठा मुद्दा

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time