Saraikela: चांडिल में HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल

सरायकेला:  सरायकेला के चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से दो दिवसीय HLM TROPHY फुटबॉल प्रतियोगिता (सीजन-04) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी हरे लाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।

हरे लाल महतो ने मैदान में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और कहा कि संस्था का उद्देश्य अब केवल समाजसेवा तक सीमित नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को एक-एक लाख रुपये और ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को साइकिल पुरस्कार मिलेगा।

पहले दिन आठ टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में केके ब्रदर्स सोनाहातू ने भूषण एसएम लक्की डोबो को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

हरे लाल महतो ने अपने जन्मदिन पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल और बैसाखी का वितरण कर मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जीवन का सच्चा आनंद तब है जब हम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। यही मेरे जन्मदिन का असली तोहफ़ा है।”

पूर्व वर्षों में हरे लाल महतो ने आम जनता के लिए एम्बुलेंस सेवा समर्पित की थी। इस वर्ष उन्होंने दिव्यांगजनों के जीवन में सहजता लाने का प्रयास किया।

 

फुटबॉल मैदान के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने नेत्र एवं दंत जांच कराई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह खेल और सेवा—दोनों को साथ लेकर समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

भादूडीह मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, ज्योतिलाल माहली, रीना महतो, सत्यनारायण महतो, गुरुचरण सिंह, रविशंकर मौर्या, दुर्गा महतो, दुर्योधन गोप, अमूल्य महतो, अरुण महतो, गोपेश महतो, तुलसी महतो, लक्ष्मीकांत महतो, नंदन कुंज पात्र, धर्मराज प्रधान, माधव सिंह मुंडा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

HLM Trophy अब चांडिल क्षेत्र की पहचान बन चुकी है—यह खेल भावना और समाजसेवा का अनोखा संगम बन चुका है, जिसमें हर वर्ष हजारों दर्शक उमड़ते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time