Deoghar: रक्षाबंधन पर आध्यात्मिक बंधन की अनुभूति, देवघर में ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र में मनाया गया त्योहार

देवघर:  देवघर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र ‘आनंद भवन’ में आध्यात्मिक वातावरण के बीच राखी का त्योहार श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका रीता दीदी ने उपस्थितजनों को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक अर्थ को समझाते हुए बताया कि यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि आत्मा की परमात्मा से शुद्ध संकल्प की डोर है।

उन्होंने कहा कि “आज हम सब परमपिता परमात्मा के समक्ष यह प्रतिज्ञा करते हैं कि जीवन में कभी भी विकारों में नहीं पड़ेंगे और पवित्रता के साथ सतयुग की दुनिया के निर्माण में सहभागी बनेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन की परंपरा की जड़ें गहराई से ब्राह्मण परंपरा में जुड़ी हैं, जहां ब्राह्मणों द्वारा राखी बांधना आत्मिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता था।

कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र में मौजूद मीडियाकर्मियों को भी राखी बांधकर सम्मानित किया गया। इस पावन समारोह में सतनारायण, सुनील, श्रवण, बिरजू, मनीष, मेघा, भानू, पूनम और सीमा जैसे कई स्थानीय सेवाभावी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने शांति और पवित्रता के भाव से ‘ओम् शांति’ का उच्चारण किया और परस्पर शुभकामनाएं साझा कीं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर महाविद्यालय परिवार ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

Spread the love

Gua   भक्ति, सेवा और एकता के संदेश के साथ किरीबुरू गुरुद्वारा में मनी बैसाखी

गुवा : बैसाखी के पावन अवसर पर किरीबुरू स्थित कलगीधर गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time