Gamharia: ट्रेलर से बैट्री और तिरपाल चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र में थाना मोड़ के पास उस समय हलचल मच गई, जब एक चोर को ट्रेलर से बैट्री और तिरपाल चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. यह घटना सर्विस रोड किनारे खड़े बीएमडब्ल्यू कंपनी के ट्रेलर के पास हुई, जहां कामगारों ने दो संदिग्ध युवकों को चोरी करते देखा.

जब तक कामगार पूरी तरह सतर्क होते, तब तक एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. परंतु दूसरे युवक को पकड़कर कामगारों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सूरज हांसदा, निवासी पिंड्राबेड़ा बताया. ट्रेलर चालक रूपेश कुमार यादव की ओर से सूरज के विरुद्ध गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.

अन्य ट्रेलर चालकों ने बताया कि इस इलाके में ट्रेलरों से बैट्री और तिरपाल की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. कामगारों और चालकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो ऐसी घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur  : सुंदरनगर के घोड़ाडीह में निर्माणाधीन पुलिया बनी जानलेवा, थाना प्रभारी ने निजी खर्च से मरम्मत करवाया

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time