Dhanbad: पत्रकारों पर हमले के विरोध में निरसा में एकदिवसीय धरना, सुरक्षा कानून लागू करने की उठी जोरदार मांग

धनबाद: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ शनिवार को पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया. निरसा चिरकुंडा अंचल पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों ने निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया और राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ इंद्रलाल ओहदार को ज्ञापन सौंपा. पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें कठोर दंड देने की मांग की. साथ ही, झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया.

“पत्रकार असुरक्षित, लोकतंत्र खतरे में” — इंद्रदेव प्रसाद

धरना का नेतृत्व कर रहे पत्रकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों पर हमला यह दर्शाता है कि राज्य में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ असुरक्षित है. उन्होंने कहा, “जो लोग पत्रकारों पर हमले कर रहे हैं, उन्हें अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने से पहले सौ बार सोचे.”

“सरकार की शह में बाहुबलियों का दुस्साहस” — संजय सिंह

संघ के सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता के पुत्र द्वारा किया गया यह हमला अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार के संरक्षण में कुछ लोग खुद को पत्रकारों से ऊपर समझ रहे हैं. यह लोकतंत्र की हत्या है.” उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में तत्काल लागू करने की मांग दोहराई.

“यह सिर्फ हमला नहीं, लोकतंत्र पर प्रहार है” — वरिष्ठ पत्रकार रामजी यादव

वरिष्ठ पत्रकार रामजी यादव ने इस घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया. उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष से जुड़े लोग पत्रकारों को निशाना बनाते हैं, तो यह दर्शाता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यभर में पत्रकार आंदोलन तेज करेंगे.

धरना में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने दर्ज कराई उपस्थिति

धरना को संबोधित करने वालों में पंकज विद्रोही, प्रवीण चौधरी, दीपक सिंह, सुनील अंबष्ट, राजकुमार महतो, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मदेव चौधरी, पूर्णेन्दु दत्ता, इंद्रदेव राजवंशी, सुरजीत महतो, हीरालाल मंडल, विजय गुप्ता, निवास सिंह, अवध बिहारी, हरेंद्र कुमार सैनी, विधान तिवारी, उत्तम झा, दिनेश गोस्वामी, कन्हैया यादव, पिंटू चौबे, संतोष साब, राजकुमार सिंह, अजीत साधु, शमामा औसाल, टिंकू गुप्ता, मनोज सिंह, नरेश विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, बुबाई घोष, रंजन मित्रा, पवन मोदी, पप्पू साहनी, अमरजीत, संजय शर्मा समेत अनेक पत्रकार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और…

Spread the love

Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time