Saraikela: अंतिम सोमवारी पर बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़, हजारों ने पाया प्रसाद

सरायकेला:  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर सरायकेला स्थित प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु जल अर्पण कर बाबा से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते दिखे।

 

अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर परिसर में 49वां सार्वजनिक विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों का कहना था कि बाबा का प्रसाद पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस आयोजन की जानकारी प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के सदस्य और नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है और यहां सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। उनका मानना है कि बाबा के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भंडारे और दर्शन के इस विशेष अवसर पर पूजा-पाठ और व्यवस्थाओं में कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
इनमें प्रमुख रूप से पुजारी असित दास, घटो दास, रिषु दास, अभिषेक चौधरी, संजय कुमार अग्रवाल, कैलाश चेतानी, हेमकांत मंडल, प्रहलाद साहू, विक्की साहू, लड्डू चौधरी, उज्ज्वल सामल, सुदर्शन मोदक और बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time