Chaibasa : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल, इलाज के दौरान युवक की मौत

 

 

 चाईबासा :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के तसर बंगला के पास एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप घायल हो गया।  उसे स्थानीय लोगों की मदद से नोवामुंडी टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डीपीएस के उलिहातु गांव के रहने वाले सुरेश केराई, चुम्बरु केराई व महिला मसला हेस्सा व एक 10 वर्षीय बच्चा एक बाइक पर सवार होकर मांघे परब मनाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से चारों लोग घायल हो गए थे। घटना की सुचना पर कामगार कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बादल बेहरा के सहयोग से प्रशासन व एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को नोवामुंडी के टाटा कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सुरे केराई को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। वही घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर, दुमका, जामताड़ा के 94 मंडल प्रखंड अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  NH-49 पर असंतुलित होकर गिरी बाइक, बंगाल के दो युवक गंभीर हालत में रेफर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास एनएच-49 पर रविवार को पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में…

Spread the love

Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया

पोटका : पोटका क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दिनों भारी वर्षा में हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time