UP: रामपुर में अनोखा मामला – तीन बच्चों की मां ने पति को छोड़ा, भतीजे संग रचाई शादी

रामपुर:  यूपी के रामपुर जिले के पटवाई क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले अपने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया और फिर पांच दिन बाद उसी से शादी कर ली। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोप और मामला दर्ज
महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति के बड़े भाई का बेटा तीन साल से उससे जबरन संबंध बना रहा था। उसने दावा किया कि तीन साल पहले भतीजे ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए रखे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध भी बन गए।

महिला ने बताया कि एक माह पहले उसने भतीजे से जन्मी बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने 12 सितंबर को महिला की शिकायत पर आरोपी भतीजे समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

शादी और वायरल वीडियो
मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए भतीजा शादी को तैयार हो गया। मंगलवार को महिला ने पति को छोड़कर भतीजे से शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल है, जिसमें महिला भतीजे से माला पहनाने और सिंदूर डालने की जिद कर रही है।
महिला पहले से ही तीन बच्चों की मां है—दो बच्चे उसके पति से और तीसरी बेटी भतीजे से है। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी।

पुलिस और कोर्ट की स्थिति
थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म का मामला पहले से ही अदालत में चल रहा है। अब दोनों पक्षों के शादी करने के बाद वायरल वीडियो भी साक्ष्य के रूप में कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत में इसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Sad: एक ही चिता पर दो बेटों और पिता का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

    बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

    Spread the love

    Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

    बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time