Jharia : पाथरडीह में बिजली गायब, बच्चे पढ़ाई से वंचित, आंदोलन की चेतावनी

झरिया : पाथरडीह बस स्टैंड इलाके में बिजली नहीं होने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। बिजली विभाग द्वारा पुराने खुले तार हटाकर नई केबल लाइन बिछाने का काम जारी है, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार कंपनी को दी गई है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के कारण ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन मिलने में लगातार देरी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कहा था कि पुराना कनेक्शन काटकर नई लाइन दी जाएगी, लेकिन रात होने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। जब शिकायत की गई तो ठेकेदार ने टाल-मटोल करते हुए कहा कि रात हो गई है, सुबह देखा जाएगा। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ा और ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घर के अन्य कामकाज में भी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : राजधानी में सरकारी स्कूल का भवन गिरा, एक की मौत, चार घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ने मनाया आठवां स्थापना दिवस समारोह

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव गौरव बचन एवं व्याख्याताओं ने दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time