West Singhbhum: बिजली भी बुझी, पानी भी संकट में, तूफान और बारिश ने मचाई तबाही

पश्चिम सिंहभूम: रविवार शाम गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में तेज तूफान, मूसलधार बारिश और गर्जना के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. बड़ाजामदा में एक बड़ा पेड़ 33 केवी ओवरहेड बिजली तारों पर गिर पड़ा, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई.

पूरे क्षेत्र में अंधकार, बिजली बहाली की उम्मीद धूमिल
गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू में रविवार देर शाम से बिजली आपूर्ति ठप है. जानकारी के अनुसार, बिजली की दोनों मुख्य लाइनें — लाइन-1 और लाइन-2 — पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं. सेल की विद्युत टीम बहाली के प्रयास में जुटी हुई है, परंतु सोमवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना कम ही है.

सेल प्रबंधन की अपील: संयम और समझदारी दिखाएं
सेल प्रशासन ने टाउनशिप वासियों से आग्रह किया है कि वे इनवर्टर का इस्तेमाल विवेकपूर्वक करें और अनावश्यक विद्युत उपयोग से बचें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.

पानी की संभावित किल्लत, नागरिक सतर्क रहें
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार को जलापूर्ति में व्यवधान की संभावना है. अतः सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का संचय करें, बर्बादी से बचें और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें.

सेल प्रशासन ने निवासियों से संयम व सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है ताकि इस संकट की घड़ी में बहाली कार्य तेजी से संभव हो सके और असुविधा न्यूनतम रहे.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: टायर ब्लास्ट के बाद पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time