West Singhbhum: तोर्लो डैम और जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण, विकास की संभावनाओं पर चर्चा

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड स्थित तोर्लो डैम का मंझगांव विधायक निरल पुरती, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा और अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जलाशय परिसर का भ्रमण करते हुए पर्यटन संवर्धन, जल संग्रहण, पटवन, और सड़क कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. ग्रामीणों ने क्षेत्र की विविध समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन पर अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और आधारभूत संरचना से जुड़ी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए.


मंझगांव जलापूर्ति योजना का निरीक्षण
निरीक्षण के अगले चरण में, अधिकारियों ने मंझगांव प्रखंड के गुड़गांव नदी के किनारे स्थित मंझगांव ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान योजना के तहत इंटेक वेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और विभिन्न गांवों में जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया गया.

पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को सभी अच्छादित गांवों में नियमित और निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने जिला स्तर पर एक टीम गठित कर क्षेत्र की सभी जलापूर्ति योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया.

बेलमा डैम में मछली पालन और पर्यटन की संभावनाएं
अधिकारियों ने मंझगांव प्रखंड के सोनापोस पंचायत स्थित बेलमा डैम का भी निरीक्षण किया. यहां स्थानीय लाभुक समिति द्वारा केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन का अवलोकन किया गया. साथ ही डैम परिसर में पर्यटन संवर्धन और जल संरक्षण के लिए संभावनाओं का जायजा लिया गया.

विकास कार्यों की प्रतिबद्धता
इस निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने क्षेत्र के समग्र विकास, जल संरक्षण, और पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई. ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वच्छ भारत मिशन पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, ODF प्लस गांवों के लिए नई योजनाएँ 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time