West Singhbhum: मस्जिद कमेटी की आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय, नई कार्यकारिणी घोषित

पश्चिम सिंहभूम: किरीबुरु-मेघाहातुबुरु स्थित मस्जिद और मदरसा दिन्या (अंजुमन-ए-इस्लाहुल मुस्लिमीन) की आम सभा बैठक का सफल आयोजन हुआ. बैठक में संस्था की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कमेटी के रिक्त पदों को भरते हुए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया.

यह संस्था झारखंड सरकार से पंजीकृत है, जिसका पंजीकरण संख्या 1060 है. बैठक में सभी वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे. नई कमेटी का गठन संस्था की नियमित संचालन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया.

नवगठित कमेटी में इनका हुआ चयन
नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:

सलाहकार: मोहम्मद अनीस, मोहम्मद नज़ीर

अध्यक्ष: मोहम्मद आलम अंसारी

उपाध्यक्ष: मोहम्मद नईम आलम

सचिव: सयैद अबरार अहमद

संयुक्त सचिव: मोहम्मद हज़ीक

कोषाध्यक्ष: शमीम सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम

कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल हुए ये चेहरे
कमेटी में जिन सदस्यों को कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया है, वे हैं:

मोहम्मद ऐनुल, अमन अहमद, अबुल रफीक, अब्दुल रशीद, फैज़ अहमद, मोहम्मद ज़ाकिर, इमरान खान, शमशाद आलम, मोहम्मद जावेद और अरमान अंसारी.

शांति और सेवा को प्राथमिकता
कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह पुनर्गठन संस्था की शांति, एकता और कार्यक्षमता को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है. अब यह नई टीम धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाएगी.

इसे भी पढ़ें :

West Singhbhum: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time