पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, साथ ही उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है.
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है.
लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है.
उन्होंने आगे लिखा कि ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं.
अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी.उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.
अपने निजी जीवन का भला बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें.लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा. लालू प्रसाद ने फेसबुक पोस्ट पर अन्य सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: सड़क दुर्घटना में दो घायल, लड़की को लगी गंभीर चोट
There is no ads to display, Please add some



















































