सरायकेलाः मंगलवार को सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबिरा रेलवे भीतरी पुल के पास ट्रेलर (संख्या जेएच05डीयू 1654) की चपेट में आकर बाइक सवार सीनी ओपी के रेंगोडीह की सरस्वती देवी (35) नामक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति कृष्णा तांती घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता रंजीत बारिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि वाहन को जब्त कर लिया.घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
इसे भी पढ़ेः Jadugoda : आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 को
There is no ads to display, Please add some



















































