Chaibasa : सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ डायलिसिस की सुविधा जल्द : सिविल सर्जन

सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने सिविल सर्जन से की भेंट

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. उक्त आश्वासन मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी ने अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के अधिकांश प्रखंडों से मरीज डायलिसिस करवाने के लिए सदर अस्पताल आते हैं. परंतु व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें बाहर जाकर निजी चिकित्सा संस्थानों में डायलिसिस करवाना पड़ता है. यही स्थिति हृदय संबंधी मरीजों की है. सिविल सर्जन ने राजाराम गुप्ता को आश्वस्त किया कि जल्द ही डायलिसिस एवं कार्डियोलॉजिस्ट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. इसके अलावे स्किन वीडी  तथा ऑनकोलॉजिस्ट (कैंसर संबंधी चिकित्सक), इनफर्टिलिटी क्लिनिक हेमेटोलॉजी ब्लड डिजोआर्डर (थैलेसीमिया व सिक्स सेल एनीमिया एवं हीमोफीलिया) इत्यादि जांच की भी सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. वही हृदय संबंधी जांच व इलाज के साथ-साथ ईसीजी. एवं इक्को की सुविधा का लाभ मरीज को मिलेगा तथा उन्हें बाहर जांच व इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया से महाकुंभ के लिए 57 महिला और पुरुषों का जत्था रवाना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के…

Spread the love

Jadugora : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत

पहले दिन स्वामी हंसाराम गिरीजी महाराज ने श्री राम कथा से भक्तों को कराया अमृत पान जादूगोड़ा : जिंदगी की कड़वाहट व तनावमुक्त महौल के बीच भक्तों को सुकून का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time