Jadugoda : यूसिल के बागजाता यूनिट के खान प्रबंधक से मिला अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

समस्याओं से कराया अवगत, समाधान की उठाई मांग

जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ बागजाता माइंस के  नव निर्वाचित सह सचिव शंखो मुर्मू की अगुवाई में कार्यकारणी सदस्यों ने मंगलवार को बागजाता यूनिट के खान प्रबंधक रोहित कुमार से  मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संघ की समस्याओं को रखा व उसके समाधान की लेकर चर्चा की. जवाब में खान प्रबंधन ने संघ की समस्याओं पर गौर करने का आश्वासन दिया ताकि प्रबंधन व संघ के बीच विश्वास बना रहे, तभी जाकर कंपनी के विकास की गति देने में मदद मिलेगी. खान प्रबंधक से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में संघ के फागू मुर्म, दसमत मुर्मू, मंगल हांसदा, करण मुर्मू, कमल चरण हांसदा, बादूज मार्डी, रामी हेंब्रम, दसरथ मार्डी, चारु चंद्र मार्डी, हरि पदो सोरेन व सरकार सोरेन शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 को

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time