Chaibasa: बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 5 फरवरी से, 22 टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा

चाईवासाः पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एवं उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित 32वीं बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 5 फरवरी से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा. बीस-बीस ओवर के प्रारूप में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच पूर्वाह्न 9:30 बजे से तथा दूसरा मैच अपराह्न 1:00 बजे से खेला जाएगा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर अनुमण्डल पदाधिकारी संदीप अनुराग तोपनो करेंगे. उद्घाटन मैच में पूर्वाह्न 9:30 बजे टॉउन क्लब चाईबासा का मुकाबला फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा से तथा अपराह्न 1:00 बजे नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa : सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ डायलिसिस की सुविधा जल्द : सिविल सर्जन

इसी प्रकार 6 फरवरी को पूर्वाह्न 9:30 बजे से स्टूडेंट क्लब चाईबासा का मुकाबला लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से तथा अपराहन 1:00 बजे से आर० के० अकादमी सोनुआ का मुकाबला गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा से होगा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले खेले नाक आउट आधार पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में बाईस टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसके अंतर्गत कुल 21 मैच खेले जाएंगे. रंगीन ड्रेस, ब्लैक साइट स्क्रीन एवं सफेद गेंद से खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाईनल मुकाबले 16 एवं 17 फरवरी को, सेमी फाईनल मुकाबले 19 एवं 20 फरवरी को तथा फाईनल मैच रविवार 23 फरवरी को अपराह्न 1:

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time