Women’s World Cup 2025 Winner: वर्ल्ड कप चैंपियंस पर बरसी इनामों की बारिश, राज्य सरकारों ने बांटे करोड़ों – दी सरकारी नौकरियां

नई दिल्ली:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया को आईसीसी की ओर से करीब 40 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच 51 करोड़ रुपये का इनाम बांटा।
अब देश की कई राज्य सरकारें भी अपनी-अपनी टीम सदस्य खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और करोड़ों की प्राइज मनी से सम्मानित कर रही हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने दी 2.5 करोड़ और सरकारी नौकरी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टीम की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी से मुलाकात की और उन्हें 2.5 करोड़ रुपये नकद इनाम, 1000 वर्ग गज का प्लॉट, साथ ही ग्रुप-1 अधिकारी पद की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि श्री चरणी ने राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है।

महाराष्ट्र ने तीन खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया
महाराष्ट्र सरकार ने उपकप्तान स्मृति मंधाना, बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज और स्पिनर राधा यादव को 2.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी। टीम के कोच अमोल मजूमदार, जो महाराष्ट्र से ही हैं, को 22.50 लाख रुपये का इनाम मिला। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को “राज्य के लिए प्रेरणा” बताया।

 

मध्य प्रदेश सरकार ने क्रांति गौड़ को दिया सम्मान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीम की मीडियम पेसर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया। सीएम ने उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया और कहा कि क्रांति ने मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए एक नया मानक तय किया है।

रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार ने दिया 1 करोड़ और नौकरी का वादा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की इस बेटी पर पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि रेणुका के शिमला लौटने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

महिला क्रिकेट में नए युग की शुरुआत
भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत और राज्यों द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे सम्मान ने महिला क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय खोल दिया है।
अब देशभर में बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा मिल रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Election: पहले चरण में बिहार ने किया रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया जोश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

    झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

    Spread the love

    Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

    चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time